मनरेगा के तहत 1,22,986 ग्रामीणों को मिला रोजगार, लाकडाउन में ग्रामीणों को मिली मदद, 495 ग्राम पंचायतों में 12,943 कार्य प्रारंभ,
छत्तीसगढ़ , 30-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
जांजगीर-चांपा 30 मई - कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा हर संभव श्रमिकों मदद की जा रही है लाक डाउन के कारण अनेक बड़े संस्थानों में कामकाज बंद होने के कारण श्रमिक अपने गांव लौट रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनको गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराकर उनको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्ग निर्देशन में जिले के 495 ग्राम पंचायतों में 12,943 कार्य प्रारंभ किए गए हैं। जिसमें 1,22,986 ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी अनुसार फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर निर्माण काम करवाया जा रहा है। सभी कार्य क्षेत्रों में बार-बार हाथ धोने के लिए साबुन और पानी और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। श्रमिकों को निशुल्क मास्क भी उपलब्ध करवाया गया है। श्रमिकों को कोविड-19 के संक्रमण के सुरक्षा के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवागढ़ के 93 ग्राम पंचायतों में 17, 287 ग्रामीणों को रोजगार मिला है। इसी प्रकार मालखरौदा के 52 ग्राम पंचायतों में 16,425 श्रमिक अपने गांव में ही कार्य कर रहे हैं। जैजैपुर के 58 ग्राम पंचायतों में 16,068, डभरा के 49 ग्राम पंचायतों में 14,740, अकलतरा के 48 ग्राम पंचायतों में 14,453 , सक्ती के 59 ग्राम पंचायतों में 14,110 , पामगढ़ के 54 ग्राम पंचायतों में 11,472, बम्हनीडीह के 49 ग्राम पंचायतों में 10,397 और बलोदा के 53 ग्राम पंचायतों में 8034 ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया गया है। ज्यादातर ग्राम पंचायतों में तालाब गहरीकरण, सड़क मरम्मत, समतलीकरण, नाली निर्माण आदि के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ स्वीकृत किया गया है। बाड़ी के भूमि का समतलीकरण, नरवा के नाला बंधान, मवेशियों के लिए गौठान निर्माण, गौठान में घुरवा निर्माण आदि के कार्यों को भी शामिल किया गया है।
ताज़ा समाचार
माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी