मनरेगा के तहत 1,22,986 ग्रामीणों को मिला रोजगार, लाकडाउन में ग्रामीणों को मिली मदद, 495 ग्राम पंचायतों में 12,943 कार्य प्रारंभ,

छत्तीसगढ़ , 30-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
मनरेगा के तहत 1,22,986 ग्रामीणों को मिला रोजगार, लाकडाउन में ग्रामीणों को मिली मदद,  495 ग्राम पंचायतों में 12,943 कार्य प्रारंभ,
जांजगीर-चांपा 30 मई - कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा हर संभव श्रमिकों मदद की जा रही है लाक डाउन के कारण अनेक बड़े संस्थानों में कामकाज बंद होने के कारण श्रमिक अपने गांव लौट रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनको गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराकर उनको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्ग निर्देशन में जिले के 495 ग्राम पंचायतों में 12,943 कार्य प्रारंभ किए गए हैं। जिसमें 1,22,986 ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी अनुसार फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर निर्माण काम करवाया जा रहा है। सभी कार्य क्षेत्रों में बार-बार हाथ धोने के लिए साबुन और पानी और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। श्रमिकों को निशुल्क मास्क भी उपलब्ध करवाया गया है। श्रमिकों को कोविड-19 के संक्रमण के सुरक्षा के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवागढ़ के 93 ग्राम पंचायतों में 17, 287 ग्रामीणों को रोजगार मिला है। इसी प्रकार मालखरौदा के 52 ग्राम पंचायतों में 16,425 श्रमिक अपने गांव में ही कार्य कर रहे हैं। जैजैपुर के 58 ग्राम पंचायतों में 16,068, डभरा के 49 ग्राम पंचायतों में 14,740, अकलतरा के 48 ग्राम पंचायतों में 14,453 , सक्ती के 59 ग्राम पंचायतों में 14,110 , पामगढ़ के 54 ग्राम पंचायतों में 11,472, बम्हनीडीह के 49 ग्राम पंचायतों में 10,397 और बलोदा के 53 ग्राम पंचायतों में 8034 ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया गया है। ज्यादातर ग्राम पंचायतों में तालाब गहरीकरण, सड़क मरम्मत, समतलीकरण, नाली निर्माण आदि के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ स्वीकृत किया गया है। बाड़ी के भूमि का समतलीकरण, नरवा के नाला बंधान, मवेशियों के लिए गौठान निर्माण, गौठान में घुरवा निर्माण आदि के कार्यों को भी शामिल किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH