आज का राशिफल , दिनांक 06 मार्च 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 06-03-2025 1:37:31 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 06 मार्च 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 06 मार्च 2025 - आज का राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित भोला शंकर तिवारी जी ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि - आपका दयालु स्वभाव आज आपको काफी लाभ दिलाने में मदद करेगा। करीबी लोगों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर व्यवसाय करने की प्लानिंग कर सकते हैं। वित्तीय रिस्क ले सकते हैं लेकिन इससे पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आपको प्यार की कमी महसूस हो सकती है, कोशिश करें कि शाम का समय प्रेमी के साथ बीते।

वृषभ राशि - आज आप शारीरिक और मानसिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। इसलिए काम के बीच आप आज आराम करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ वित्तीय मतभेद हो सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको काफी सोच-विचारकर करने की जरूरत है। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

मिथुन राशि - आज आपको पॉजिटिव खबर मिल सकती है। कहीं से अचानक से धन की आमद आएगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं आपकी लाभ दायक रहेंगी। साथी से आपको निराशा मिल सकती है। इसलिए आज आप सावधान रहें और धैर्य के साथ कार्य करें।

कर्क राशि - आपको चोट लग सकती है इसलिए सावधानीपूर्वक कार्य करने का प्रयास करें। प्राचीन वस्तुओं और आभूषणों में निवेश करने से वित्तीय लाभ मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ आपकी यात्रा हो सकती है। समय आपका आज काफी अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी की बात मानें।

सिंह राशि - आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पार्टी मनाने के लिए यह बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी के साथ रोमांस भरा दिन बीत सकता है। कामकाज के दौरान आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन बेहद खूबसूरत बीतेगा।

कन्या राशि - आज आप सामाजिक चिंता कर सकते हैं। पूर्व में किए गए आपके प्रयास आपके रंग लाएंगे। परिवार के साथ आराम करने के लिए कुछ समय निकालें। पुराने दोस्त से मिलने पर आप काफी उत्साह में दिखेंगे। उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं। यह दिन आपके लिए यादगार बन जाएगा।

तुला राशि - आज आपके शरीर में अचानक से दर्द हो सकता है। आप आज आराम करने का प्रयास करें नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। पिता के मार्गदर्शन का उपयोग करें। प्रिय मित्र के साथ पल बिताने का प्रयास करें। आपको कार्यस्थल पर अच्छे कामों का रिजल्ट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि - वित्तीय अवसर आपके हाथ आएंगे। उनका लाभ उठाने का प्रयास करें। विवाह संबंध में आपके मजबूती आएगी। प्रेमी की भावनाओं को समझना जरूरी है। कार्यस्थल पर सुधार की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की ईमानदारी पर संदेह करना आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन में चुनौतियां ला सकता है।

धनु राशि - आज आपको वित्तीय निर्णय लेने में काफी सावधानी बरतनी है। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का पालन करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की रोमांचक खबर खुशी ला सकती है। प्रियजनों के साथ जश्न मनाने पर विचार कर सकते हैं। व्यावसायिक सौदे करते समय अपनी भावनाओं को काबू में रखें। नहीं तो आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।

मकर राशि - स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फैटी चीज का सेवन करने से बचें। अनावश्यक खर्च आपके भविष्य को प्रभावित कर सकता है। शिशु के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं हो सकती हैं। प्रियजन से दूर रहने पर आपका आज मन कार्यस्थल पर नहीं लगेगा। करीबी लोग आपकी संगति का फायदा ले सकते हैं।

कुंभ राशि - अपनी ऊर्जा को बरकरार रखने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है। क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग को भी कमजोर कर सकता है। वित्तीय सलाह के लिए आपको बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूरी है। दोस्तों के साथ शाम का समय बिताने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

मीन राशि - आज आपको धैर्य की जरूरत है। वित्तीय मामलों को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अप्रत्याशित खर्चों से बचें। नए रोमांटिक संबंध बनने की प्रबल संभावना है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक और संतोषजनक समय का आनंद लें।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH