आज का राशिफल , दिनांक 04 मार्च 2025 दिन मंगलवार , जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 04-03-2025 2:00:48 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 04 मार्च 2025 दिन मंगलवार , जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 04 मार्च 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (4 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मेष राशि पर मौजूद रहेगा। मंगलवार (4 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित भोला शंकर तिवारी जी ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि - आज आपको अपने मामलों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं दिख रही है, इसलिए आर्थिक स्थिति पर कार्य करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। उसको समय देने का प्रयास करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृषभ राशि - बड़े-बुजुर्गों की अनदेखी करना आपको काफी नुकसान दे सकता है। आर्थिक चुनौतियों से निपटने का प्रयास करें। समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। रिश्तों को लेकर भी आपको कार्य करने की जरूरत है। विवाद से बचें। बॉस से आपको प्रशंसा मिलेगी। व्यवहार का आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि - आज आप केवल भाग्य पर निर्भर रहने का प्रयास न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वजन को नियंत्रित करने का प्रयास करें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यायाम शुरू करने की जरूरत है। आर्थिक फायदे के लिए आपको कार्य करने की जरूरत है। प्रेम से किसी कार्य को निपटाने का प्रयास जरूरी है। वैवाहिक जीवन में अनुकूल घटना घटित हो सकती हैं।

कर्क राशि - आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन आपको खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अच्छे रिटर्न के लिए रियल एस्टेट में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ अपनी खुशियां शेयर करें। दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी लेकिन शाम तक काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

सिंह राशि - आज का दिन हंसी-मजाक भरा रहेगा। वित्तीय स्थिति पर बोझ पड़ सकता है। आज रोमांस के लिए आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। लेकिन दूर की यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ यादगार लम्हा बिता सकते हैं।

कन्या राशि - आज आपको किसी कारणवश भय सताएगा। लेकिन आपको इससे डरना नहीं है। धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। आपके माता-पिता आपको पैसे बचाने की सलाह दे सकते हैं। कुछ लोगों को पार्ट-टाइम नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। इसलिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा बीत सकता है।

तुला राशि - आपको आज आलस्य से बचने का भरपूर प्रयास करना है। छोटे-मोटे कारोबार करने का आपके मन में ख्याल आएगा। कोई आपको इसके लिए वित्तीय सलाह भी दे सकता है। सकारात्मक विचारों के जरिए आप काम करने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर प्यार मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक राशि - आज आपको बहस करने से बचना चाहिए। नहीं तो आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाएगी। समझदारी से काम लें और विवादों से दूर रहें। इसका असर आपकी सेहत पर भी दिख सकता है। अपने प्रिय के साथ मोमबत्ती जलाकर खाना खाएं। इसके आपके अंदर एक अलग ही फीलिंग आएगी।

धनु राशि - तनाव कम करने के लिए आज आपको अपने परिवार के बीच कीमती समय बिताना चाहिए। पैसे के लेन-देन में आपको सावधान रहने की जरूरत है। प्रिय के साथ भी समय बिताएं, आपका तनाव काफी दिनों के लिए दूर हो जाएगा। अनुभवी व्यक्ति आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। शराब से दूर रहें।

मकर राशि - आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। शराब जैसे नशीले पदार्थों से दूरी बनाना आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन का फायदा उठाने का प्रयास करें। प्यार को लेकर आप कार्य करेंगे। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको इससे घबराना नहीं है।

कुंभ राशि - आज आपको अपने गुस्से में कंट्रोल करने की जरूरत है। नहीं तो आगे चलकर आपके लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलने की संभावना है। रोमांटिक पल बिताने के लिए तैयार रहें। आपका दिन काफी खुशनुमा बीत सकता है। कार्य-स्थल में सकारात्मक बदलाव की संभावना है।

मीन राशि - आज आपको ज्यादा कैलोरी वाले भोजन करने से बचना है। व्यायाम करना आपके लिए जरूरी है। दोस्तों और रिश्तेदारों की संगति का आनंद लें। दिन के अंत में आपको शांति मिलेगी। करियर को लेकर आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। प्यार भरे रिश्ते और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करें। आज की सलाह: प्रेमी के साथ समय बिताएं, दिन खुशनुमा बीतेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH