छत्तीसगढ़ - खेत मे नर कंकाल मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

कोरबा , 02/03/2025 7:15:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खेत मे नर कंकाल मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

कोरबा 02 मार्च 2025 - कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जंगल के बीच खेत में एक नर कंकाल मिला है. शव अलग-अलग टुकड़ों में बिखरा हुआ पाया गया हैं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत साजापानी गांव का है।

जंगल में खेत के बीच एक शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे हुए मिले हैं, जबकि पास में रखे पैरा में खून के निशान भी पाए गए हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. इस दौरान शव की पहचान बुधवार सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई, जो पंचायत चुनाव से चार दिन पहले लापता हो गया था. बुधवार सिंह मजदूरी करता था और नशे का आदी था।

उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी, जिससे उसका एक बेटा है, जो फिलहाल मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है. उसकी दूसरी पत्नी भी दो महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद वह अकेले रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और मौके पर एसपी एवं सीएसपी कोरबा ने भी पहुंचकर निरीक्षण किया।

उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि शव की पहचान कपड़ों के आधार पर करवाई गई है. फिलहाल, मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि यह हत्या है या किसी जंगली जानवर का हमला किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH