दोस्त की प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ाने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी , पूरा मामला जानने के लिए पढ़े खबर ,,

उत्तर प्रदेश , 22-11-2020 7:03:34 PM
Anil Tamboli
दोस्त की प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ाने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी , पूरा मामला जानने के लिए पढ़े खबर ,,
हरदोई 22 नवम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बैंक मित्र की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा ​किया है , 11 नवंबर को हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने बैंक मित्र के दोस्त को गिरफ्तार किया है. इस हत्या की वजह लूटपाट नहीं, बल्कि दोस्त की प्रेमिका से बढ़ती नजदीकी थी।

ये नजदीकियां दोस्त को नागवार गुजरीं, जिसके चलते उसने धोखे से बैंक मित्र को बुलाया और मौत के घाट उतार दिया. देवमनपुर गांव के रहने वाले पंकज का शव 11 नवंबर को गांव से कुछ दूर कौशिया गांव में प्राइमरी स्कूल के पास पीछे जंगलों में पड़ा मिला था. पंकज सहज जन सेवा केंद्र चलाने के साथ-साथ बैंक ऑफ इंडिया में बैंक मित्र भी था. परिवारवालों के मुताबिक उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. 11 नवंबर की शाम को वह जन सेवा केंद्र बंद कर घर वापस आ रहा था. तभी रास्ते में इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी थी हालांकि पुलिस इस हत्याकांड के पीछे की वजह लूटपाट मान रही थी, लेकिन मामला कुछ और ही निकला है.  

ये थी हत्या की असली वजह 

पुलिस ने इस मामले में बैंक मित्र पंकज के दोस्त अमित को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित एक लड़की से प्रेम करता है. उस लड़की से पंकज भी नजदीकियां बढ़ा रहा था. अमित की प्रेमिका से उसकी मोबाइल पर बात भी होती थी. जब इसकी जानकारी अमित को हुई, तो उसने कई बार पंकज को समझाया भी, लेकिन पंकज नहीं माना।

इसके बाद अमित ने पंकज की हत्या की साजिश रची. उसने शराब पिलाने के बहाने से पंकज को बुला लिया. जैसे ही पंकज ने शराब पी और उसे नशा हुआ, तो अमित ने बका (धारदार हथियार) से उस पर हमला कर दिया. उसके सिर पर अमित ने कई वार किये. पंकज की हत्या करने के बाद उसने नकदी, लैपटॉप और मोबाइल भी लूट लिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई नकदी, लैपटॉप और धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH