दरोगा ने महिला आरक्षक से बनाया संबंध , प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन , FIR होते ही हुआ फरार

बिहार , 28-02-2025 10:32:15 AM
Anil Tamboli
दरोगा ने महिला आरक्षक से बनाया संबंध , प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन , FIR होते ही हुआ फरार

बिहार 28 फरवरी 2025 - बिहार के जमुई ट्रैफिक थाने में तैनात सार्जेंट (दरोगा) धीरज कुमार सुमन की काली करतूत उजागर हुई है। आरोप है कि उसने पहले एक महिला सिपाही के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, फिर शादी का झांसा देकर बार-बार यौन शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, जब महिला सिपाही गर्भवती हो गई तो उसने जबरन गर्भपात भी करवा दिया। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर सार्जेंट धीरज कुमार सुमन के खिलाफ FIR दर्ज कराया है।

महिला सिपाही ने बताया कि जब वह यातायात थाना जमुई में तैनात थी, तब वह दरोगा धीरज कुमार सुमन के अधीन कार्यरत थी तो दरोगा ने प्रेम का झांसा देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया और शादी करने की बात कही। मार्च 2024 में, जब वह अपने किराए के मकान में थी, तब दरोगा वहां आया और विरोध करने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह कभी उसके किराए के मकान में, तो कभी पुलिस लाइन बुलाकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो उसने जबरन दवा खिला कर गर्भपात करवा दिया। 

महिला सिपाही ने यह भी आरोप लगाया है कि दरोगा ने उससे करीब दो से तीन लाख रुपये की ठगी भी की है। महिला थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी दरोगा फरार हो गया है। आरोपी दरोगा की गिरफ्तारीके लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH