छत्तीसगढ़ - एक की हत्या के बाद 5 लोगों को मारने की धमकी , कातिल ने खुद को बताया कलयुग का,,

कोरबा , 27/02/2025 2:40:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक की हत्या के बाद 5 लोगों को मारने की धमकी , कातिल ने खुद को बताया कलयुग का,,

कोरबा 27 फरवरी 2025 - पहले हत्या फिर एक - एक कर 5 लोगों को मारने की धमकी से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. ऐसा सनसनीखेज मामला कोरबा जिले के नावापारा गांव से सामने आया है, जहां दो दिन पहले एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई उसके बाद अब कातिल ने दीवारों पर पांच और लोगों को मारने की धमकी लिख दी है. इस धमकी के बाद गांव के लोग खौफजदा हैं।

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के नावापारा गांव में दो दिन पहले रामसिंह कंवर (60 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. इस हमले में गंभीर रूप से घायल रामसिंह कंवर की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. हत्या की इस वारदात के बाद अब आरोपी ने दीवार पर धमकी भरे शब्द लिखे हैं. आरोपी ने जितेंद्र कंवर के घर की बाहरी दीवारों पर धमकी भरा मैसेज लिखा है. आरोपी ने दीवार पर लिखे इस धमकी में खुद को कलयुग का कल्की अवतार बताया है।

उसने लिखा है कि अगली वारदात अब पकरिया गांव (नवापारा गांव की बस्ती) में होगी और इस बार मोनू की बारी है. हत्यारे ने गांव में शराब बंद करने की मांग भी की है। बताया जा रहा है कि रामसिंह पर हमले वाले दिन भी आरोपी ने तीन स्थानों पर दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखे थे. अब पांच और लोगों को मारने की धमकी दी है. इस तरह के लगातार मिल रही धमकियों से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

इस मामले में कोरबा CSP भूषण एक्का ने कहा कि नवागांव में एक हत्या हुई है. इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. अज्ञात आरोपी द्वारा दीवारों पर कुछ धमकी भरे शब्द लिखे गए हैं, जिसमें ‘झूठ बोलना पाप है’ जैसी बातें शामिल हैं. इसके अलावा और लोगों की हत्या की धमकी भी दी गई है. यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दीवारों पर क्या-क्या लिखा गया है. हम मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रहे हैं और गांव के सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH