आज का राशिफल , दिनांक 27 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 27-02-2025 2:35:06 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 27 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 27 फरवरी 2025 - गुरुवार 27 फरवरी का दिन कैसा रहेगा? ,,आज का राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित भोला शंकर तिवारी जी ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि - आपके लिए आज कई शानदार मौके सामने आ सकते हैं। इसका लुफ्त उठाने का प्रयास करें। समय भी आपके पक्ष में रहने वाला है। अगर आप विवाहित हैं तो पत्नी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। अविवाहित लोगों के लिए कहीं से शादी से प्रस्ताव आ सकता है। आज का दिन काफी अच्छा है।

वृषभ राशि - शिक्षा से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलने की संभावना है। पेशेवर कार्यों में विकास की उम्मीद है। आस-पास के लोग आपकी और आपके कार्यों की आलोचना कर सकते हैं, इससे आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि वह वही लोग हैं जो आपको आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते। आप सकारात्मक होकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।

मिथुन राशि - आपके निजी जीवन में फैसला लेने के लिए अच्छा समय रहने वाला है। समय का फायदा उठाएं। आस-पास के लोग भी आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे। पेशेवर कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। लेकिन कार्यों के बीच आपको धैर्य की जरूरत है। अगर आप धैर्य नहीं रखेंगे तो आपको कुछ नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि - आज आपकी दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रियजनों के साथ मेल-मिलाप होगा। प्रेम जीवन में समय देने का प्रयास करें। अगर काफी दिनों से कोई समस्या आ रही थी तो वह भी आज निपट जाएगी। परिवार के साथ भी संबंध बेहतर होंगे।

सिंह राशि - अप्रत्याशित बदलाव होने की संभावना दिख रही है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं लेकिन आप पर उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप काफी सकारात्मक रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत को लेकर विचार-विमर्श चलेगा। इस कार्य में आर्थिक जोखिम भी हो सकता है।

कन्या राशि - प्रेमी की तरफ से आपको आज कोई खास संदेश मिल सकता है। आप किसी कार्य को लेकर खुद को धन्य महसूस करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आने वाला दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। लेकिन आपको बुरी संगत से दूर रहने की जरूरत है।

तुला राशि - छात्रों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आपको पिछले प्रयासों में असफलता मिल चुकी है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग आपसे मिलकर काफी प्रभावित भी हो सकते हैं। दिन को सकारात्मक बनाने के लिए आपको आज धार्मिक स्थलों पर जाकर कुछ समय बिताना चाहिए। 

वृश्चिक राशि - आज के दिन कुछ कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने की संभाावना है। भाग्य आपका साथ देगा। जिसकी वजह से आपके जीवन में कुछ सकारात्मक घटनाएं भी होंगी। बाधाओं से निपटने के लिए खुद को तैयार रखें। अपनी नई योजनाओं पर कार्य करने का प्रयास करें।

धनु राशि - आज आपका दिन सामान्य दिनों की तुलना में काफी अच्छा रहेगा। अपने परिवार को कुछ समय देने का प्रयास करें। इससे रिश्ते आपके बेहतर होंगे। बाहर घूमने का प्लान बनेगा। यह यात्रा काफी दूर की भी हो सकती है। विवाहित लोगों को तो यात्रा पर जरूर जाना चाहिए।

मकर राशि - आज आप किसी बात को लेकर थोड़े से अपसेट हो सकते हैं। प्रयास के अनुसार रिजल्ट न मिलने से भी आप काफी चिंतित रह सकते हैं। मनोबल भी आपका आज डाउन होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों से बचें। चिंता अपने आप दूर हो जाएगी।

कुंभ राशि - आज आपको अपने कार्यों को लेकर बोरिंग हो सकती है। लेकिन आपको कैसे भी करके कार्य को पूरा करने का प्रयास करना है। आपके मन में कार्य को छोड़ने का भी विचार आएगा लेकिन ऐसा जल्दबाजी में कोई भी निर्णन नहीं लेना है। शाम तक मदद मिलने की संभावना है। साथी की बात को मानें। 

मीन राशि - आपका आज का दिन काफी सुखद बीतेगा। कार्यों को लेकर आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। दोस्तों या परिवार के साथ आज का दिन आपका बीतेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अगर आप किसी चीज को लेकर काफी समय से परेशान थे तो वह भी आज ठीक होने की संभावना है। आज की सलाह: वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH