खड़ी बस में 26 साल की युवती के साथ रेप , सीरियल अपराधी ने दिया वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र , 26/02/2025 7:39:52 PM
Anil Tamboli
खड़ी बस में 26 साल की युवती के साथ रेप , सीरियल अपराधी ने दिया वारदात को अंजाम

पुणे 27 फरवरी 2025 - महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक सीरियल अपराधी ने स्वारगेट बस डिपो में खड़ी महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस में 26 वर्षीय युवती के साथ रेप किया। घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।

पीड़िता के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे स्वारगेट बस स्टैंड के एक प्लेटफॉर्म पर पैठण जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी तभी आरोपी ने उसे यह कहकर गुमराह किया कि उसकी बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। संदिग्ध ने उसे डिपो में खड़ी राज्य परिवहन निगम की शिवशाही बस में चढ़ने को कहा। महिला उसकी बातों में आ गई फिर अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को बस के अंदर बैठने के लिए कहा और फिर खुद भी अंदर घुस गया। इसके बाद उसने महिला के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। स्वारगेट बस स्टैंड पर लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। पुणे पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की हैं। स्वारगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दत्ता गाडे के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से ही चोरी और चैन स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH