10वी के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा , गर्लफ्रैंड को पास कराने प्रेमी ने चुराया था प्रश्नपत्र

झारखंड , 27-02-2025 12:55:27 AM
Anil Tamboli
10वी के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा , गर्लफ्रैंड को पास कराने प्रेमी ने चुराया था प्रश्नपत्र

रांची 27 फरवरी 2025 - 10वीं पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। गर्लफ्रेंड को 10वी बोर्ड की परीक्षा पास कराने के लिए ब्वॉयफ्रेंड कमलेश कुमार ने पर्चा लीक किया था। पुलिस की पूछताछ में कमलेश ने अपने अपराध को कबूल किया है और बताया है कि उसने गर्लफ्रेंड की वजह से ऐसा किया। 

बता दे कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 10वीं बोर्ड की परीक्षा ली जा रही थी। इसी दौरान हिंदी और विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल हो गए थे, इसके बाद हिंदी और विज्ञान विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी कमलेश कुमार सहित कुल 6 लोगों को झारखंड के गिरिडीह के न्यू बरगंडा से अरेस्ट किया है।

पुलिस ने बताया कि पेपरलीक मामले का मास्टर माइंड एक छात्र है जो मजदूरी का भी काम करता है। उक्त छात्र ने इस बार मैट्रिक परीक्षा दे रही अपनी गर्लफ्रेंड को परीक्षा पास कराने के उद्देश्य से अपने दोस्तों संग मिलकर प्रश्नपत्र लीक करने का योजना बनाई। छात्रों ने गिरिडीह में मजदूर बनकर प्रश्नपत्र को स्ट्रांगरूम तक पहुंचाने के लिए ढुलाई का काम हासिल किया फिर परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले ट्रक से प्रश्नपत्र उतारते समय कथित तौर पर प्रश्नपत्र निकाल लिया था।

डीजीपी ने बताया कि आरोपी ने प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी ली और उसे सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। प्रश्नपत्र की मूल प्रति उसके घर से बरामद की गई है। पुलिस जांच पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH