आज का राशिफल , दिनांक 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 26-02-2025 3:55:09 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 26 फरवरी 2026 - हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (26 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज महाशिवरात्रि भी है। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र के साथ जल अर्पित करें। दिन काफी अच्छा गुजरेगा। चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। बुधवार (26 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल सक्ती जिले के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित भोला शंकर तिवारी जी ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल। 

मेष राशि - आज के दिन छात्रों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अपने दिनचर्या के कार्यों के साथ ही आप कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ में ले सकते हैं। आपके लिए यह एक अच्छा दिन है। मौका न गंवाएं, जल्द ही नई शुरुआत करें। 

वृषभ राशि - आप आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। इससे आपके प्रेम जीवन में सुधार होने की उम्मीद है। प्रेमी के साथ कुछ यादें आज जुड़ेंगी। वहीं आपको चौंकाने वाली कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। इसलिए आज के दिन का आनंद लेने का प्रयास करें।

मिथुन राशि - आज कुछ नया स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना सकते हैं। शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। शिक्षण पेशे से जुड़े लोगों को पदोन्नति की उम्मीद है। कला के क्षेत्र से भी जुड़े लोगों को लाभ की संभावना है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। लेकिन खर्च पर लगाम लगाने की जरूरत है।

कर्क राशि - आप आज कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की योजना बना सकते हैं। भविष्य को देखते हुए कार्यों की योजना बनाना आपके लिए सही रहेगा। आप जो भी करेंगे उसका परिणाम पॉजिटिव ही मिलने की संभावना है। भविष्य में आपको आज किए गए कार्य का लाभ मिलेगा।

सिंह राशि - आपका आज दिन सकारात्मकता पूर्वक बीतेगा। आस-पास के लोग आपको नई चीजें करने के लिए प्रेरित करेंगे। आप भी आज आराम को छोड़कर कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। यह सपनों, प्रेरणा और प्रेरणा से भरा दिन है। लेकिन किसी भी चीज की शुरुआत से पहले सोच-विचार काफी जरूरी है।

कन्या राशि - स्वच्छता को लेकर आप आज काफी सजग रहेंगे। कुछ लोगों से आप किसी बात को लेकर नाराज भी हो सकते हैं। लेकिन आपको ऐसी बातों को इग्नोर कर देना चाहिए। आपके विचार का समर्थन आज लोग नहीं करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज से ठीक होने लगेंगी लेकिन आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि - आज आपको अपने से छोटे बच्चों से प्रेरणा लेने की जरूरत पड़ सकती है। दिन भर आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। खाली समय आपको परिवार के साथ बिताने की जरूरत है। अपनी रुचि के क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। दिन में ज्यादा चिंता लेने की जरूरत नहीं है।

वृश्चिक राशि - अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आज नौकरी छोड़ने का मन कर सकता है। कार्य में धैर्य रखें और तब तक प्रतीक्षा करें जब तक कि आपके कार्य फलदायी न हों। पारिवारिक समस्या आज आपकी सामान्य रह सकती है। कोई उपाय आपको मिलेगा। जिससे लाभ हो सकता है। धन का इस्तेमाल सही जगह पर करें।

धनु राशि - आज आपकी अपेक्षा के अनुसार कार्य नहीं होगा। जिसको लेकर आप काफी परेशान नजर आएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आपको आज स्वास्थ्य पर काफी ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की उचित देखभाल करे।

मकर राशि - परिवार के सदस्यों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। जिसकी वजह से दिन भर व्यस्त रहेंगे। परिवार के बारे में कुछ ऐसी जानकारी आपको आज मिल सकती है। जो आपने इससे पहले कभी न सुनी होगी। निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। धन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि - आज आपकी सामाजिक मेलजोल में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आपको अपने लिए भी समय निकालने की जरूरत है। आप अपने प्रियजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। भगवान भोलेनाथ को आज के दिन बेलपत्र अर्पित करने से आपके भाग्य का द्वार खुल जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि - आपके खास लोग ही आपको धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए आज आपको अपनों से भी सावधान रहना होगा। आर्थिक संकट दूर होगा। दिन अच्छा गुजरेगा। कहीं से धन आने का योग बन रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH