ज्वैलरी शो रूम से चार शातिर महिलाओं ने पार किया सोने के कंगन , स्टॉक मिलान के दौरान चोरी आई सामने , सी सी टी वी में कैद हुई महिलाओं की करतूत ,,

उत्तर प्रदेश , 22-11-2020 12:46:31 PM
Anil Tamboli
ज्वैलरी शो रूम से चार शातिर महिलाओं ने पार किया सोने के कंगन , स्टॉक मिलान के दौरान चोरी आई सामने , सी सी टी वी में कैद हुई महिलाओं की करतूत ,,
वाराणसी 22 नवम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गहनों के शोरूम में खरीदारी करने आईं चार महिलाओं की करतूत CCTV में कैद हो गई. दुकान मालिक को अपने बातों में लगाकर महिलाएं सोने की चार चूड़ियां चुरा ले गईं. चोरी हुई चूड़ियों की कीमत करीब 1.80 लाख बताई गई है।

इस चोरी की जानकारी शोरूम मालिक को स्टॉक का मिलान करने के दौरान हुई. कोतवाली थाना क्षेत्र के भैरवनाथ इलाके में काल भैरव मंदिर के पास सोने-चांदी के गहनों का शोरूम है. बताया गया है कि शोरूम मालिक द्वारा हाल ही में स्टॉक चेक किया जा रहा था. इस दौरान जानकारी हुई कि करीब 32 ग्राम की सोने की चूड़ियां गायब मिली।

काफी देर तक माथापच्ची के बाद जब दुकानदार ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली, तो उसके होश उड़ गए. कुछ दिनों पहले ही दुकान में घुसी चार महिलाएं बड़ी ही सफाई से सोने की चूड़ियों को चुरा ले गईं थी। 

सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में दिखाया गया है कि ये घटना दिवाली से पहले की है. चार महिलायें गहनों के शोरूम में पहुंचीं. यहां पर महिलाओं ने सोने की चूड़ियां दिखाने के लिए कहा. जब कर्मचारी इन महिलाओं को सोने की चूड़ियां दिखा रहा था, तो एक चूड़ी पहनने के दौरान महिला ने मोड़ दी. कर्मचारी महिला के सामने ही उस मुड़ी हुई चूड़ी को ठीक करने में लग गया, इस दौरान दूसरी महिला ने बड़ी ही चालाकी से काउंटर पर प्लेट में रखी सोने की चूड़ी के एक बंडल को उठा लिया, जिसमें करीब चार चूड़ियां थीं. इस बंडल को उसने तीसरी महिला को दे दिया. तीसरी महिला ने सोने की चूड़ियों के इस बंडल को अपने दुपट्टे में छुपाया. इसके बाद सामान पसंद न आने का बहाना बनाकर ये चारों महिलायें दुकान से रफूचक्कर हो गईं।

वहीं स्टॉक की चेकिंग के दौरान शोरूम मालिक को जब इसकी जानकारी हुई, तो उसने पुलिस को सूचना दी. पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस को सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी दे दी गई है, जिससे आरोपी महिलाओं तक आसानी से पहुंचा जा सके।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH