छत्तीसगढ़ - शादी का झांसा देकर 07 साल तक आरक्षक लूटते रहा युवती की इज्ज़त , SP से हुई शिकायत

कोरबा , 19-02-2025 7:16:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी का झांसा देकर 07 साल तक आरक्षक लूटते रहा युवती की इज्ज़त , SP से हुई शिकायत

कोरबा 19 फरवरी 2025 - कोरबा जिले की एक युवती का मोबाइल पर आरक्षक से संपर्क क्या हुआ, वह जंजाल में फंस गई। शादी का झांसा देकर पिछले 7 वर्ष से आरक्षक उसकी इज्जत से खेलता रहा। शादी करने का दबाब डालने पर आरक्षक और उसकी पत्नी ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक से की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 2017 से इस कहानी की शुरुआत हुई। 7 वर्ष के लंबे दौर में आरक्षक सुरेश मणि के रेप का शिकार होती रही। पीड़िता ने बताया कि मोबाइल पर आरक्षक सुरेश मणि से संपर्क हुआ था और फिर मिलना जुलना शुरू हो गया। पहले से विवाहित आरक्षक ने इस जानकारी को छुपाया और विवाह करने की बात कहते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता के बताएं अनुसार, वर्तमान में मोरगा पुलिस चौकी में सेवा दे रहे पुलिसकर्मी के द्वारा लगातार उससे बलात्कार किया गया और मारपीट भी की गई। अब तक कई पुलिस थाने में शिकायत कर चुकी है लेकिन हुआ कुछ नहीं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करने पहुंची पीड़िता ने बताया कि 2 दिन पहले उसके साथ मोरगा बस स्टैंड में पुलिस कर्मचारी और उसकी पत्नी ने मारपीट की जिससे उसे वक्षस्थल के अलावा अनेक हिस्सों में गम्भीर चोट आई। वह चाहती है कि पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH