सक्ती - अब आगे क्या होगा श्यामू का अगला कदम , जाएंगे भाजपा में या करेंगे कांग्रेस में वापसी , जाने उन्ही की जुबानी

सक्ती , 14-02-2025 1:37:37 AM
Anil Tamboli
सक्ती - अब आगे क्या होगा श्यामू का अगला कदम , जाएंगे भाजपा में या करेंगे कांग्रेस में वापसी , जाने उन्ही की जुबानी

सक्ती 14 फरवरी 2025 - कांग्रेस से इस्तीफा देकर पालिकाध्यक्ष का निर्दलीय चुनाव लड़ कर श्याम सुंदर अग्रवाल सत्ता पक्ष यानी भाजपा की नजर में चढ़ गए है। सूत्रों की माने तो भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं का फोन श्याम सुंदर अग्रवाल के पास अब तक आ गए है। लेकिन श्याम सुंदर अग्रवाल ने अभी तक अपना पत्ता नही खोला है। ऐसे में लोगो के जेहन में यह सवाल चकरघिन्नी की तरह घूम रहा है कि क्या चुनाव के नतीजे के बाद श्याम सुंदर अग्रवाल भाजपा में शामिल होंगे या फिर पुनः कांग्रेस प्रवेश कर घर वापसी करेंगे। 

यह सब जानने के लिए हमने श्याम सुंदर अग्रवाल से खास बातचीत की। इस दौरान श्याम सुंदर अग्रवाल ने कोई स्पष्ट जवाब तो नही दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी को उन्होंने 33 साल का लंबा वक्त किया दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी लीड दिला कर विधायक बनाया उस पार्टी ने 33 साल की सेवा को भूलने में पल भर भी नही लगाया ऐसे में अब वे कांग्रेस में जाने के बारे में सोच भी नही सकते है। 

जब हमने दूसरे विकल्प यानी भाजपा ज्वाइन करने की बात श्याम सुंदर अग्रवाल से पूछी तब उनका कहना था कि वे सक्ती के लोगो के कहने पर ही चुनाव लड़े थे और आगे जो भी फैसला लेंगे सक्ती की जनता से राय मशवरा करके ही लेंगे। 

श्याम सुंदर अग्रवाल को करीब से जानने वालों और राजनीति के कुछ धुरंधरों से जब इस बारे में बात किया गया तो उनका कहना था कि श्याम सुंदर अग्रवाल एक मंजे हुए राजनीतिज्ञ है और उन्होंने कांग्रेस छोड़ने जैसा बड़ा निर्णय यू ही नही लिया होगा। श्याम सुंदर अग्रवाल के पास जरूर कोई ना कोई तुरुप का एक्का होगा जिसे वे समय आने पर उपयोग करेंगे।

श्याम सुंदर अग्रवाल से आधे घंटे की बातचीत के दौरान हमे यह कही भी नही लगा कि अब उनका झुकाव कांग्रेस की तरफ है। और उन्होंने इस बात से भी इंकार दिया कि वे भाजपा नेताओं के संपर्क में है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH