कवर्धा राजघराने की लड़ाई महल की चार दिवारी से निकल कर थाने तक पहुँची , योगेश्वर राज सिंह पर उनकी ही भांजी ने लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप ,,

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कवर्धा राजघराने की लड़ाई महल की चार दिवारी से निकल कर थाने तक पहुँची , योगेश्वर राज सिंह पर उनकी ही भांजी ने लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप ,,
कवर्धा 20 नवम्बर 2020 - कवर्धा के राज परिवार में मची खींचतान अब सड़क पर पहुंच गई है। कवर्धा में 12वीं पीढ़ी के राजा और पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह पर उनकी ही भांजी ने कपड़े फाड़ने, महल से धक्का मारकर बाहर निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उनकी भांजी ने गुरुवार देर रात करीब 01 बजे कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा की राजमाता और पूर्व विधायक शशि प्रभा देवी का बीते 24 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनकी तेरहवी में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से नातिन गोपिका सिंह जूदेव अपनी मां और पिता के साथ 26 अक्टूबर को कवर्धा के राज महल पहुंची थी। गोपिका का कहना है कि 19 नवंबर तक वह अपने माता-पिता के साथ नानी के राजमहल में ही रुकी थीं।

गोपिका सिंह जूदेव ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 09 बजे पापा-मम्मी डायनिंग हॉल में नाश्ता कर रहे थे। तभी मामा योगेश्वर राज सिंह आए और कहा कि कुछ बात करनी है। इस पर मां ने कहा कि उन्हें जरूरी काम से रायपुर जाना है। शाम को आकर बात करेंगे, लेकिन गोपिका महल में ही रहेगी। आरोप है कि इसके बाद मामा गुस्सा हो गए और कहा कि महल से निकल जाओ, नहीं तो सब सामान उठाकर फेंक दूंगा।

गोपिका ने आरोप लगाया कि मामा ने मम्मी-पास से यह तक कहा कि लड़की को छोड़ोगे तो खून खराबा हो जाएगा। यह महल मेरा है। तहसीलदार ने मेरे नाम कर दिया है। अप लोगों का यहां कोई अधिकार नहीं है, बाहर निकलो। मम्मी ने कहा कि दो दिन में चले जाएंगे। इसके बाद मामा शांत हो गए। मम्मी को आंख टेस्ट कराना था तो वह दोपहर का खाना खाने के बाद रायपुर चली गईं।

गोपिका का कहना है कि वह अपने कमरे में थी, तभी मामी आई और मार्केट चलने के लिए बोली। उनके साथ मार्केट गई और वहां से शाम करीब 04 बजे लौटी तो मामा गेट पर खड़े थे। उन्होंने सबको गाड़ी से उतरने के लिए और उसे छोड़कर आने के लिए कहा। आरोप है कि गोपिका ने जाने से मना किया तो उसे धक्का दिया। कपड़े फाड़े और जान से मारने की धमकी दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH