बिना मास्क के पकड़े गए तो दस घण्टे तक रहना होगा खुली जेल में , कलेक्टर ने जारी किया निर्देश ,,

मध्य प्रदेश , 20-11-2020 7:36:20 PM
Anil Tamboli
बिना मास्क के पकड़े गए तो दस घण्टे तक रहना होगा खुली जेल में , कलेक्टर ने जारी किया निर्देश ,,
उज्जैन 20 नवम्बर 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उज्जैन प्रशासन गुरुवार से सख्ती शुरू कर दियाा है। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए गुरुवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत मास्क नहीं लगाने वाले लोगों को 10 घंटे की खुली जेल में रखा जाएगा। 

इसके अलावा भी उज्जैन प्रशासन द्वारा संक्रमण रोकथाम के लिए अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। बुधवार को आयोजित एक बैठक में कलेक्टर- एसपी ने इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार बृहस्पति भवन में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकरणों को लेकर समीक्षा की और कई निर्देश दिए हैं। साथ ही उज्जैन शहर के सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 19 नवंबर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। 

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले लोगों को खुली जेल में 10 घंटे तक रखा जा सकता है और जुर्माना अलग से लगाया जाएगा। ऐसे कोरोना पॉजिटिव मरीज जो घर पर आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करवा रहे हैं। उनसे होम आइसोलेशन का कड़ाई से पालन करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि बीच-बीच में जाकर यह देखा जाए कि कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने घर से बाहर तो नहीं घूम रहा है। ऐसी स्थिति पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध महामारी एक्ट में प्रकरण दर्ज करते हुए जुर्माना वसूला जाए। 

उन्होंने कहा कि आगामी 02 माह चुनौतीपूर्ण है और इस समय सभी काम छोड़कर कानून व्यवस्था एवं कोरोना वायरस महामारी के प्रबंधन में लगने की आवश्यकता है।  

उज्जैन जिले में मंगलवार तक 3944 मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें से मंगलवार तक 3703 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में कोरोना से अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है और 144 मरीज सक्रिय हैं। उज्जैन में मंगलवार को 29 दिन के बाद एक साथ एक ही दिन में 27 नए मरीज सामने आए हैं। मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए प्रशासन चिंता में है।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH