छत्तीसगढ़ - नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के घर से मिला शराब का जखीरा , एक गिरफ्तार

महासमुंद , 01/02/2025 9:46:01 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के घर से मिला शराब का जखीरा , एक गिरफ्तार

महासमुंद 01 फरवरी 2025 - तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू के भाई के घर से कल देर रात आबकारी विभाग ने छापा मारकर महाराष्ट्र ब्रांड की 2 पेटी शराब बरामद की है. यह शराब के घर पीछे रखे पैरा के अंदर छिपाकर रखी गई थी। 

दरसअल आबकारी विभाग को मुखबिर से अधिक मात्रा में शराब रखने की सूचना मिली. इस पर टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू के वार्ड नंबर 11 राम सागर पारा तालाब के पास स्थित घर पर छापा मारा. छापे के दौरान बलराम कांत समेत उनके भाई आबकारी अधिकारियों से बहसबाजी करने पर उतारू हो गए. आबकारी विभाग को इसकी सूचना तुमगांव पुलिस को देने की नौबत आ गई।फिर आबकारी विभाग की टीम ने पूरे घर की तलाशी ली

बसंत साहू के बाड़ा में रखे पैरा की जांच करने पर वहां से 2 प्लास्टिक बोरी से 197 क्वार्टर, 17.7 बल्क लीटर महाराष्ट्र की देशी संत्रा शराब बरामद की गई. आबकारी विभाग ने आरोपी बसंत साहू के खिलाफ धारा 34 (1)क , 34 (2) , 59(क) एवं 36 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

आबकारी विभाग का कहना है कि बसंत साहू का भाई बलराम कांत साहू तुमगांव नगर पंचायत से निर्दलीय उम्मीदवार है. यह शराब मतदाताओं को बांटने के लिए मंगाने की आशंका है. साड़ी का बिल होने के कारण उसे हमने जब्त नहीं किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त

सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH