छत्तीसगढ़ - पत्नी के आशिक को सबक सिखाने यूट्यूब से सीखा बम बनाना , और फिर,,

दुर्ग , 30/01/2025 1:55:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी के आशिक को सबक सिखाने यूट्यूब से सीखा बम बनाना , और फिर,,

दुर्ग 30 जनवरी 2025 - दुर्ग जिले में पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में पति ने उसके कथित प्रेमी को डराने के लिए कार में विस्फोट कर दिया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, पति ने कार में विस्फोट करने के लिए यूट्यूब देखकर बच्चों के खिलौने वाले रिमोट और पटाखों का इस्तेमाल किया था।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के भिलाई शहर में मंगलवार को रियल स्टेट कारोबारी संजय बुंदेला की कार को बम से क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने देवेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि मंगलवार को भिलाई के रहने वाले संजय बुंदेला ने सुपेला थाने को सूचना दी कि शहर के इंदू ITI के करीब उसका कार्यालय है. संजय ने बताया कि कार्यालय के सामने उसकी डस्टर कार खड़ी थी, जिसमें शाम लगभग छह बजे विस्फोट हुआ और कार क्षतिग्रस्त हो गई।

संजय बुंदेला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के आस -पास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में जानकारी एकत्र की. CCTV फुटेज की जांच के दौरान संदिग्ध का हुलिया बुंदेला के कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रबंधक के पति देवेंद्र सिंह से मिलता जुलता पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र सिंह से पूछताछ की और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तब उसने अपना गुनाह कबूल लिया. देवेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे संजय बुंदेला और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर संदेह था तथा इस संदेह की पुष्टि करने के लिए देवेंद्र ने अपनी पत्नी के फोन पर एक ऐप डाउनलोड भी किया था. जब देवेंद्र को अपनी पत्नी और बुंदेला के बीच अवैध संबंध की पुष्टि हुई तब उसने बुंदेला को डराने के लिए उसकी कार में विस्फोट कर दिया. उन्होंने बताया कि देवेंद्र पेशे से इंजीनियर है. पुलिस ने देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH