नेसनल हायवे में भीषण सड़क हादसा , बारात से वापस जा रही बोलेरो जा घुसी ट्रक में , हादसे में 14 की मौके पर मौत ,,

उत्तर प्रदेश , 20-11-2020 4:07:12 PM
Anil Tamboli
नेसनल हायवे में भीषण सड़क हादसा , बारात से वापस जा रही बोलेरो जा घुसी ट्रक में , हादसे में 14 की मौके पर मौत ,,
प्रतापगढ़ 20 नवम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है . घटना प्रयागराज - लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग की है . दरअसल बारातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो सड़क में खड़ी ट्रक में जाकर घुस गई . भिंड़त इतनी भयानक थी कि 14 लोगों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बरात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में पीछे घुस गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर चीख पुकार मचने लगी। हादसे के वक्त हुई तेज आवाज से आस-पास के लोग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काट कर शवों को निकाला। हादसे की सूचना गांव और बरात में पहुंची तो वहां भी मातम छा गया। 

बताया जा रहा है की कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की गुरुवार को शादी थी। बरात नवाबगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से गांव लौट रहे थे। कुंडा के देशराज का इनारा के पास तेज रफ्तार बोलेरो एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसके बाद चीख पुकार मच गई। 

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोगों की पास तक जाने की हिम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काटकर शवों को निकाला। इसके बाद शवों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया गया। शवों के अस्पताल में पहुंचने पर मजमा लग गया। 

मृतकों मे दिनेश कुमार (40) , पवन कुमार (10) , दयाराम (40) , अमन (07) , रामसमुझ (40) , अंश (09) , गौरव कुमार (10) , नान भैया (55) , सचिन (12) , हिमांशु (12) , मिथिलेश कुमार (17) , अभिमन्यू (28) , पारसनाथ (40) चालक और बबलू (22) की हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में सभी कुडा के जिरगापुर के रहने वाले हैं। अंश हथिगवां और बोलेरो चालक पारसनाथ निवासी बड़ेरा मानिकपुर है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH