ज्वेलरी शो रूम में कोरोना ब्लास्ट , थोक के भाव मे कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित , शो रूम किया गया सील ,,

मध्य प्रदेश , 20-11-2020 7:10:42 AM
Anil Tamboli
ज्वेलरी शो रूम में कोरोना ब्लास्ट , थोक के भाव मे कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित , शो रूम किया गया सील ,,
इंदौर 20 नवम्बर 2020 - त्योहारों में खरीदारी के दौरान कोरोना ने किस कदर पैर पसारे हैं, उसका एक बड़ा उदाहरण इंदौर में देखने को मिला है. मध्य प्रदेश के इस औद्योगिक शहर में एक ज्वेलरी शोरूम के 31 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव  मिलने के बाद हड़कंप मच गया है एक जगह सेे एक साथ इतने संक्रमितों के मिलने के बाद शहर का विभाग भी सकते में आ गया हैं।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने धनतेरस और दीपावली के बीच इस ज्वेलरी शोरूम में आने वाले हर व्यक्ति की खोजबीन शुरू कर दी है।

बुधवार को एक निजी लैब से मिली रिपोर्ट में शहर के आनंद ज्वेलरी शोरूम के 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 11 की शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली. किसी एक जगह से इतनी बड़ी संख्या में पहली बार इतने संक्रमित मरीज मिले हैं. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने धनतेरस और दीपावली के बीच इस ज्वेलरी शोरूम में आने वाले हर व्यक्ति की खोजबीन शुरू कर दी है. स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि ऐसा ही कोरोना विस्फोट कुछ दूसरी बड़ी दुकानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी हो सकता है. ऐसे में बड़े पैमाने पर कोरोना की रैंडम टेस्टिंग भी हो सकती है.  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जाडिया ने कहा, हमने संक्रमित स्टाफ के परिजनों, करीबियों और शोरूम आने वाले ग्राहकों की तलाश शुरू कर दी है. जो पिछले एक हफ्ते के दौरान इन संक्रमितों के संपर्क में रहे होंगे. इन ग्राहकों की पहचान के साथ स्वास्थ्य कर्मी पता लगाएंगे कि उनमें से किसी को खांसी-जुकाम, बुखार या कोरोना के कोई अन्य लक्षण तो नहीं हैं. उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जा सकता है.

डॉ प्रवीण जाडिया ने बताया कि पूरे ज्वेलरी शोरूम को सैनेटाइज किया जा चुका है. उसे पूरी तरह विसंक्रमित करने के बाद ही खोला जाएगा. इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहर है पिछले 24 घंटे के भीतर इंदौर में कोरोना के 194 मरीज मिले हैं।

इन्दौर शहर में अब तक करीब 40 हजार मरीज मिल चुके हैं जिनमे से करीब 36 हजार स्वस्थ हो चुके हैं. मध्य प्रदेश में कुल 1.72 लाख कोरोना मरीज मिल चुके हैं, हालांकि सिर्फ दस हजार मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH