सक्ती - चिराग अग्रवाल को बदलेगी पार्टी ?? , संजय रामचन्द्र के इस्तीफे का क्या कुछ होगा असर??

सक्ती , 27-01-2025 2:24:54 AM
Anil Tamboli
सक्ती - चिराग अग्रवाल को बदलेगी पार्टी ?? , संजय रामचन्द्र के इस्तीफे का क्या कुछ होगा असर??

सक्ती 27 जनवरी 2024 - सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने चिराग अग्रवाल को प्रत्यासी घोषित किया है। चिराग अग्रवाल के नाम का एलान होते ही पार्टी के कई नेताओं में मानो हड़कंप मच गया। पालिका अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत और प्रबल दावेदार संजय रामचन्द्र ने टिकट कटने से नाराज होकर ना सिर्फ भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दिया बल्कि नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश स्तर के कई नेताओं पर रुपये लेकर चिराग अग्रवाल को टिकट देने जैसे कई गंभीर आरोप लगा दिया। संजय रामचन्द्र के इस्तीफे और इस गंभीर आरोप के बाद मानो सक्ती की राजनीति में भूकंप आ गया। 

संजय रामचन्द्र के इस आरोप को इसलिए भी बल मिलता है कि आखिर भाजपा हाईकमान ने किस योग्यता और क्राइटेरिया के आधार पर चिराग अग्रवाल को अपना प्रत्यासी घोषित किया। भाजपा से टिकट मांगने वालों में चिराग अग्रवाल के अलावा गोविंद देवांगन , संजय रामचन्द्र , विकास अग्रवाल (दुल्हन साड़ी) का नाम मुख्य रूप से शामिल था।

संजय रामचन्द्र की माने तो विकास अग्रवाल (दुल्हन साड़ी) ना तो कभी भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे और ना उनका पार्टी से कोई लेना-देना रहा है और चिराग अग्रवाल अभी ठीक तरह से जवानी की दहलीज पर कदम भी नही रख पाया है और ना चिराग अग्रवाल के पास कोई चुनाव लड़ने का अनुभव है ऐसे में उसे पालिकाध्यक्ष जैसे बड़े पद के लिए प्रत्यासी बनाने से बड़ा हास्यास्पद बात कोई और नही हो सकती है। 

प्रत्यसियो का नामांकन फार्म जमा होने में दो दिन से कम का वक्त बचा है। अभी तक पार्टी ने किसी भी प्रत्यासी के लिए "B" फार्म जारी भी नही किया है ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी अपने फैसले पर एक बार फिर विचार कर सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH