छत्तीसगढ़ - प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवती ने खाया जहर , हॉस्पिटल ले जाते वक्त हुई मौत

कोरबा , 24/01/2025 8:38:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवती ने खाया जहर , हॉस्पिटल ले जाते वक्त हुई मौत

कोरबा 25 जनवरी 2025 - कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ एक युवती ने अपने घर में जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की. अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत हो गई. घटना से परिवार में मातम पसर गया है. यह मामला लालपुर पुलिस थाना क्षेत्र के नगवा गांव का है। 

जानकारी के अनुसार, नगवा गांव निवासी कीर्ति पात्रे 19 वर्षीय और पड़ोसी ललित लहरे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने भागकर शादी भी की. इस दौरान दोनों गांव लौटे तो सरपंच और कोटवार की मौजूदगी में बैठक हुई. घर लौटने के बाद युवती ने अपने घर में हार्पिक नामक कीटनाशक पदार्थ की कुछ मात्रा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

युवती के पिता महेतर पात्रे ने बताया कि फोन पर जानकारी मिली तो वे तुरंत घर पहुंचे. उसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने परीक्षण करने के साथ कीर्ति पात्रे को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल चौकी को इस बारे में प्रतिवेदन दिए जाने पर वहां मर्ग कायम किया गया है।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर मृतिका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच करवाई की जा रही है. संबंधित थाना को इसकी सूचना दी जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH