छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक और आरक्षक गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही
सारंगढ़ 24 जनवरी 2025 - छत्तीसगढ़ की ACB ने रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हेड़ कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल है।
ACB से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी महेन्द्र साहू निवासी ग्राम गिरसा थाना सरसींवा जिला सारंगढ़ द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसके और उसके पिता के मध्य कुछ विवाद हुआ था जिसकी शिकायत उसके पिता ने थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ में की थी। शिकायत के निपटारे के लिये हवलदार सुमत डहरिया एवं आरक्षक कमल किशोर द्वारा 18,000 रूपये की मांग की गई थी जिसमें से 1500 रु. पेटीएम एवं 5000 रूपये नगद तत्काल उससे ले लिया गया था और बचे हुये रकम की मांग बार-बार उससे की जा रही थी।
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि दोनों को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन पश्चात् आज एसीबी बिलासपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर बची हुई रकम 10 हजार रूपये लेते हुये आरोपी सुमत डहरिया एवं कमल किशोर को रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपियो को अभिरक्षा में लेकर उनके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

















