छत्तीसगढ़ - पुलिस वाहन की चपेट में आकर आरक्षक उमेश कुर्रे की मौत

सारंगढ़ बिलाईगढ़ , 21-01-2025 11:07:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस वाहन की चपेट में आकर आरक्षक उमेश कुर्रे की मौत

सारंगढ़ 21 जनवरी 2025 - सांरगढ़ जिले में सरकारी पुलिस वाहन की चपेट में आकर एक कांस्टेबल की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक जवान एसपी आफिस में वायरलेस विभाग में पदस्थ था। सारंगढ़ पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जवान की मौत का ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ एसपी कार्यायल के वायरलेस विभाग में आरक्षक उमेश कुर्रे की पोस्टिंग थी। बताया जा रहा है कि आरक्षक कोतवाली थानांतर्गत सारंगढ़ पेट्रोल पंप के पास था। इसी दौरान पुलिस के सरकारी वाहन की चपेट में वह आ गया। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH