सक्ती - मददगार को कड़ी टक्कर देने देवांगन समाज मे है एक से एक धुरंधर , लेकिन..

सक्ती , 19-01-2025 2:03:36 AM
Anil Tamboli
सक्ती - मददगार को कड़ी टक्कर देने देवांगन समाज मे है एक से एक धुरंधर , लेकिन..

सक्ती 19 जनवरी 2025 - नगरीय निकाय चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है और आज या कल में आचार संहिता लागू होने की पूरी संभावना है ऐसे में अभी से दावेदार खुद को बेहतर साबित करने के लिए चौक चौराहों में अबकी बार,, लिखा हुआ होर्डिंग्स लगवाने लगे है। लेकिन देवांगन समाज की खामोशी आने वाले बदलाव का संकेत दे रहे है। 

देवांगन समाज मे कई ऐसे बड़े-बड़े धुरंधर है जो अगर चाहे तो मददगार को मदद मांगने पर विवश कर सकते है लेकिन देवांगन समाज मे एकता की कमी के चलते आज तक इस समाज का कोई ब्यक्ति पालिका अध्यक्ष की कुर्शी पर काबिज नही हो पाया है। 

अगर बात करे 2014 के पालिका के चुनाव की तो इस चुनाव में टिकट नही मिलने से नाराज होकर डॉ पीआर देवांगन ने नल छाप से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। डॉ देवांगन समाज के प्रतिष्ठित नागरिक होने के साथ सक्ती हॉस्पिटल में बतौर सर्जन अपनी सेवाएं दे चुके थे लिहाजा यह लगने लगा था कि डॉ पीआर देवांगन बाजी मार लेंगे लेकिन वे अपनी जमानत तक नही बचा पाए। धरम देवांगन ने भी कई बार कोशिश की लेकिन उन्हें भी मुंह की खानी पड़ी।

इन सबके पीछे एक ही वजह है और वो है एकता की कमी। सक्ती पालिका क्षेत्र में सबसे बड़ी आबादी देवांगन समाज की है इसके बावजूद भी यह समाज कुर्शी की दौड़ में पीछे ही रह जाता है। विगत कुछ सालों से देवांगन समाज के युवाओं में काफी एकता देखने की मिल रही है। चाहे वो माता परमेश्वरी की शोभा यात्रा हो या फिर कोरोना काल मे मदद करने की बात हो देवांगन समाज के युवा एकजुटता दिखाते हुए समाजसेवा कार्य मे बढ़ चढ़ कर सहभागिता निभा रहे है।

अगर देवांगन समाज के युवा  इसी तरह से एकता के साथ पालिका का चुनाव लड़े तो सिर्फ समाज के ही वोट से चुनाव जीत कर पालिकाध्यक्ष की कुर्शी पर काबिज हो सकते है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH