छत्तीसगढ़ - इन दो IAS अफसरो का तबादला , राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर , 18-01-2025 3:23:18 PM
रायपुर 18 जनवरी 2025 - राज्य सरकार ने दो IAS अफसरों का ट्रासंफर आर्डर जारी किया है। ये IAS 2019 और 2021 बैच के हैं।
GAD से जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत बलरामपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेना जमील को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वासु जैन को उनके स्थान पर बलरामपुर जिला पंचायत का CEO पदस्थ किया गया है।
वासुजैन अभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नारायणपुर के पद पर हैं।















