छत्तीसगढ़ - RTO उप निरीक्षक की भतीजी को ट्रक ने कुचला , मौके पर ही हुई मौत

दुर्ग , 18/01/2025 1:17:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - RTO उप निरीक्षक की भतीजी को ट्रक ने कुचला , मौके पर ही हुई मौत

दुर्ग 18 जनवरी 2025 - भिलाई तीन में शनिवार सुबह RTO उप निरीक्षक की भतीजी सौम्या तिवारी (23 साल) को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुरानी भिलाई पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सौम्या बाजार चौक भिलाई तीन निवासी कमलेश तिवारी की बेटी थी और RTO उप नरीक्षक प्रभा तिवारी की भतीजी थी। सौम्या हर दिन सुबह अपनी मां के साथ पास स्थित जिम सेंटर में एक्सरसाइज करने जाती थी। शनिवार को भी वो जिम जाने के लिए निकली, लेकिन मां ने जाने से मना कर दिया तो वो अकेली जिम के लिए पैदल निकल गई। वो सुबह 5.30 बजे अपने घर से जिम जाने के लिए निकली थी। 

वो भिलाई से रायपुर के लिए जाने वाले हाइवे के बगल से बने सर्विस लेन से पैदल पैदल जा रही थी। जैसे ही वो जनता स्कूल के सामने मिडिल कट से सर्विस लेन से होते हुए जलाराम होटल के पास पहुंची एक तेज रफ्तार ट्रक भिलाई से रायपुर की तरफ आया। सौम्या उसे अनियंत्रित देखकर किनारे खड़ी हो गई। ट्रक अचानक हाइवे से नीचे सर्विस लेन में उतरा और सौम्या को कुचलते हुए फिर से फोरलेन में आया और तेज रफ्तार में रायपुर की तरफ भाग गया। 

आसपास मौजूद लोगों ने  शोर मचाया और वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वो वहां से भाग गया। लोगों ने देखा की सौम्या ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। इसके बाद पुरानी भिलाई पुलिस को फोन किया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड

छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस

छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..

छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द

छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH