पति ने लिया पत्नी के साथ हुए रेप का बदला , आरोपी को पहले पिलाई जमकर शराब फिर,,

महाराष्ट्र , 16/01/2025 12:32:58 PM
Anil Tamboli
पति ने लिया पत्नी के साथ हुए रेप का बदला , आरोपी को पहले पिलाई जमकर शराब फिर,,

ठाणे 16 जनवरी 2025 - महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने पत्नी के साथ रेप करने वाले दोस्त की हत्या कर दी. आरोपी ने पहले अपने दोस्त को घर बुलाकर पार्टी दी. उसे जमकर शराब पिलाई और जब वो नशे में सो गया तो फिर हथौड़े से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस ने 30 वर्षीय हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, जब उसके दोस्त ने उसकी पत्नी के साथ रेप किया तो उसने धमकी दी थी कि ये बात वो किसी को न बताए. हालांकि पीड़िता ने किसी तरह साहस जुटाकर अपने पति को इसके बारे में बताया. उसके बाद दोनों ने मिलकर रेप के आरोपी को सबक सिखाने के लिए पूरा प्लान बनाया।

प्लान के मुताबिक, रवि ने राजेश को 10 जनवरी को पार्टी के लिए बुलाया और खूब शराब पिलाई. नशा होने के बाद राजेश उस दिन रवि के घर पर रुक गया. उसके बाद रवि ने उसके सिर पर हथौड़े से कई बार हमला किया." अगली सुबह रवि ने पुलिस को फोन कर बताया कि राजेश की बाथरूम में गिरने की वजह से मौत हो गई. जब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो सामने आया कि सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया, जिसकी वजह से व्यक्ति की मौत हुई. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 30 वर्षीय आरोपी पति रवि (बदला हुआ नाम) बदलापुर इलाके के शिरगांव का रहने वाला है और एक प्राइवेट कंपनी में हेल्पर का काम करता है. उसकी 29 साल के राजेश (बदला हुआ नाम) के साथ अच्छी दोस्ती थी और वो उसके घर भी आता-जाता था. जब उसकी पत्नी घर में अकेली थी, तभी राजेश घर आया और उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं, उसने पीड़िता को धमकाया कि वो इसके बारे में किसी को न बताए. अगर उसने पति को इसके बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH