छत्तीसगढ़ - पूर्व सांसद व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पीआर खूंटे ने पार्टी से दिया इस्तीफा

रायपुर , 16-01-2025 3:55:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व सांसद व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पीआर खूंटे ने पार्टी से दिया इस्तीफा

रायपुर 16 जनवरी 2025 - कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पी.आर. खुंटे ने पार्टी छोड़ दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही वो किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो सकता है। पीआर खुंटे विधायक के साथ-साथ सारंगढ़ लोकसभा से एक बार सांसद भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि पिछले कुछ वक्त से वो कांग्रेस से नाराज चल रहे थे उन्हें पार्टी में तवज्जों नहीं मिल रही थी। पार्टी में हाशिये पर चल रहे उपाध्यक्ष पी.आर. खुटे ने आखिरकार पार्टी छोड़ दी है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। खुटे ने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य का गठन किया गया था, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। खुटे ने अपने भावी राजनीति कदम पर सिर्फ इतना ही कहा कि नई पार्टी बनाने या फिर भाजपा अथवा किसी दल में शामिल होने को लेकर जल्द कोई फैसला लेंगे। 

पीआर खुंटे पलारी से विधायक रहे, और वो सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने। बाद में वो जोगी शासनकाल में भाजपा छोडकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। खुटे विधायक खरीद फरोख्त कांड में भी फंसे थे। बाद में वो कांग्रेस के जोगी खेमे से अलग हो गए। सतनामी समाज के नेता खुटे को अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया था, और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ने को लेकर कांग्रेस की रीति-नीति की आलोचना की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह

छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी

छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल

छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH