छत्तीसगढ़ - 09 साल की मासूम से रेप , चचेरे भाई ने दिया वारदात को अंजाम
रायपुर , 14-01-2025 3:45:37 PM
रायपुर 14 जनवरी 2025 - राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से रेप का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जँहा एक चचेरे भाई ने अपनी ही 9 साल मासूम बहन को हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को बहाने से अपने घर बुलाया जिसके बाद उसके साथ रेप किया। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
फिर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।















