शादी के 15 साल बाद भाभी को देवर से हुआ प्यार , तीन बच्चो को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई फरार

बिहार , 13-01-2025 4:03:30 PM
Anil Tamboli
शादी के 15 साल बाद भाभी को देवर से हुआ प्यार , तीन बच्चो को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई फरार

मुजफ्फरपुर 13 जनवरी 2025 - बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को शादी के 15 साल बाद प्यार का बुखार चढ़ा और वह अपने देवर के साथ फरार हो गई। इस दौरान महिला ने अपने बीमार पति और 3 बच्चों की भी परवाह नहीं की और भाग गई। शादी के इतने लंबे समय के बाद महिला का देवर के साथ भागना चर्चा का विषय बना हुआ है। भागने से पहले महिला घर से जेवर भी ले गई। 

महिला के पति ने इस मामले में औराई थाना में लिखित शिकायत दी है और गांव के ही हीरा कुमार को आरोपी बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। 

बताया जा रहा है कि मुनेश्वर राय की शादी साल 2009 में सीतामढ़ी जिले के टिकॉली गाँव के शिवजी राय की पुत्री चांदनी से हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। मुनेश्वर मुम्बई में ट्रक चलाने का काम करता था। इस बीच मुनेश्वर की 2 साल से तबीयत खराब हो गई, जिस कारण वह घर पर ही रहने लगा। मुनेश्वर की गैर मौजूदगी में हीरा आता था और महिला के साथ अकेले समय बिताता था। जब पति को इस बात की जानकारी मिली तो पत्नी को काफी समझाया और डांट फटकार भी लगाई। लेकिन महिला प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने पति की बात नहीं मानी और देवर के साथ अवैध संबंध बरकरार रखा। 

अवैध संबंध का राज खुलने के बाद महिला ने घर से भागने का प्लान बनाया और बीते 14 दिसंबर को प्रेमी देवर के साथ वह फरार हो गई। पति ने काफी खोजबीन की लेकिन महिला का कुछ पता नहीं लगा। इस मामले को लेकर पति मुनेश्वर ने थाने में लिखित आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है और आरोपी हीरा कुमार पर कार्रवाई करने को कहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH