छत्तीसगढ़ - चरित्र शंका में पत्नी की हत्या करने के बाद पति करने जा रहा था यह काम , लेकिन,,

रायपुर , 13-01-2025 1:01:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चरित्र शंका में पत्नी की हत्या करने के बाद पति करने जा रहा था यह काम , लेकिन,,

रायपुर 13 जनवरी 2025 - पत्नी मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी, लेकिन पति को लगा कि किसी गैर मर्द से बात कर रही है. इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला रस्सी से दबा दिया. मौत के बाद पति ससुराल वालों को कुछ और तो गांव वालों को कुछ और कहानी बताने लगा. पूछताछ में हत्या का राज खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अब रिमांड में भेजने में जुटी है। 

आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम गौरभाट में संदिग्ध हालत में यशोदा साहू की मौत का आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि 7 जनवरी को यशोदा साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे।

जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रोककर फॉरेंसिक जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की, जिसमें मृतिका यशोदा साहू के पति शेखर साहू को टूटते देर नहीं लगी। आरोपी पति शेखर साहू ने बताया कि 6 जनवरी को दोपहर एक बजे जब वह खाना खाने अपने घर आया, तब यशोदा मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी. शेखर को लगा कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर रही है।

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि शेखर साहू ने रस्सी से यशोदा साहू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शेखर को पहले से ही अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका थी. इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था. हत्या को सामान्य मौत बताने के लिए आरोपी ने मृतिका यशोदा के मायके वालों को चक्कर खाकर गिरने से मौत की वजह बताई, जबकि गांव वालों को बाथरूम में फिसलकर गिर जाने से मौत की झूठी कहानी बताई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH