स्कूल में प्रिंसिपल ने 80 छात्राओं के उतरवाए शर्ट , फिर उसी हाल में भेज दिया घर

झारखंड , 12-01-2025 10:18:23 PM
Anil Tamboli
स्कूल में प्रिंसिपल ने 80 छात्राओं के उतरवाए शर्ट , फिर उसी हाल में भेज दिया घर

धनबाद 12 जनवरी 2025 - झारखंड की कोयला नगरी धनबाद में निजी स्कूल प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत सामने आई है। मामूली सी बात से नाराज प्रिंसिपल ने पहले तो 80 छात्राओं की शर्ट उतरवाई इसके बाद उन्हें उसी हाल में घर जाने के लिए भी मजबूर किया। मामला सामने आने के बाद धनबाद से लेकर राजधानी रांची तक बवाल मच गया। मामला सीएम हेमंंत सोरेन तक भी पहुंचा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डीसी से पूरे मामले की जांच कराने और आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए भी कहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के प्राइवेट कर्मेल स्कूल में 10वीं की छात्राओं का गुरुवार को आखिरी पेपर था। एग्जाम खत्म होने के बाद छात्राएं खुशी खुशी ‘पेन-डे’ (Pain-Day) मना रहीं थी। इसके तहत सभी छात्राएं एक दूसरे के शर्ट पर शुभकामनाएं लिख रहीं थीं। इसकी जानकारी प्रिंसिपल को हुई तो वह आग बबूला हो गईं। उन्होंने सभी छात्राओं को इकट्ठा किया और उनके शर्ट उतरवा कर रख लिया। शर्म के मारे छात्राएं रोने लगीं तो उन्हें तन ढंकने के लिए केवल ब्लैजर दिया गया। 

ऐसे में सभी छात्राएं वही ब्लैजर पहनकर अपने अपने घर गईं और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा से मिलकर शिकायत दी। उन्होंने परिजनों की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।  सूचना मिलने पर झरिया की विधायक रागिनी सिंह भी डीसी ऑफिस पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि एक महिला होकर भी प्रिंसिपल ने ऐसी हरकत की है। इस तरह की तालीबानी हरकत को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH