महिला जज की खुदकुशी मामला , परिजनों ने किया खुलासा , रहस्यों भरा है मजिस्ट्रेट बंगला , इस बंगले से आती है ,,

मुंगेली , 18-11-2020 1:13:26 PM
Anil Tamboli
महिला जज की खुदकुशी मामला , परिजनों ने किया खुलासा , रहस्यों भरा है मजिस्ट्रेट बंगला , इस बंगले से आती है ,,
रायपुर 18 नवम्बर 2020 - दीपावली की रात मुंगेली जिला की सत्र न्यायाधीश महिला जज ने अपने सरकारी बंगले में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

अब इस मामले में चौकाने वाली बात सामने आई है। महिला जज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जज जिस सरकारी बंगले में रहती थी उस बंगले में पहले भी दो मौते हो चुकी है और ये तीसरी मौत महिला जज की है। 

परिजानो ने ये भी कहा है कि बंगले में रात में कुछ अजीबो गरीब आवाज आती थी। इस बात की जानकारी मृतिका जज ने पहले भी अपने परिजनों को दी थी। फिलहाल इस खुलासे के बाद मुंगेली पुलिस जांच की बात कर रही है, वहीं जांच जारी है, पुलिस जांच के बाद ही जज के सुसाइड करने का कारण पता चल पाएगा।

आपको बता दें कि 14 नवंबर दीपावली की रात मुंगेली में पदस्थ जिला सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन ने अपने सरकारी आवास में लगे पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जज कांता मार्टिन  के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण जज ने अपनी बीमारी को बताया था। 

लेकिन अब मूलतः जबलपुर की रहने वाली जज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कान्ता मार्टिन जिस बंगले में रहती थी वो बंगला रहस्यों से भरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि कान्ता ने उन्हें फोन करके मौत से पहले बताया था कि उसके बंगले से अजीबो गरीब आवाज आती थी। वो हमेसा कहती थी कि इस घर मे कोई है, इसको छोड़ना पड़ेगा। 

परिजनों ने ये भी बताया कि महिला जज के आत्महत्या से पहले इसी बंगले में दो लोगों ने जान दी थी। पहला केस 2010 का था। इस बंगले के कमरे में रहने वाले एडीजे ने इसी पंखे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था और दूसरे की जलकर मौत हुई थी।

परिजनों के इस आरोप के बाद मुंगेली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस की शुरुवाती जांच में पता चला है कि जज के पति की मौत एक साल पहले ही हो चुकी थी और वो अवसादग्रस्त थी। वहीं मृतिका के दो बच्चे है जिनमे एक दिल्ली और दूसरा रायपुर में रहता है। फिलहाल इन आरोपों के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, वहीं मौके में मिले सुसाइड नोट के आधार पर भी जांच की जा रही है।

सोर्स - NPG

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन
छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH