महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक यूपी में हुए सड़क हादसे का शिकार , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
रायपुर , 12-01-2025 12:01:57 PM
रायपुर 12 जनवरी 2025 - उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में छत्तीसगढ़ के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरजस्त था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में कांग्रेस विधायक के परिवार घायल हो गए हैं। वहीं राहत की बात ये है कि कांग्रेस विधायक इंद्र साव बाल बाल बच गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये दुर्घटना सोनभद्र के बहमनी थाना क्षेत्र में हुई है. फिलहाल सभी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।















