छत्तीसगढ़ - CGPSC घोटाले में गिरफ्तार टामन सिंह के भतीजे को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर
रायपुर , 11-01-2025 8:52:53 PM
रायपुर 11 जनवरी 2025 - CGPSC घोटाले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नीतीश सोनवानी और पूर्व परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद CBI ने नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर की रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया है।
CBI की ओर से सोमवार तक की रिमांड मांगी गई है। 13 जनवरी तक CBI ने दोनों की रिमांड ली है। नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर की CBI ने सोमवार तक रिमांड दी है। अब दोनों को सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जायेगा।















