छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - बहुमंजिला इमारत ढहा , कई लोगो के दबने की आशंका , बचाव कार्य जारी
रायपुर , 11-01-2025 5:23:30 PM
रायपुर 11 जनवरी 2025 - रायपुर के VIP रोड में एक बड़े हादसे की खबर आयी है। रायपुर के इस हाईप्रोफाइल इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा है। इस हादसे में 10 मजदूरो दब गये, जिसमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक VIP रोड में अविनाश ग्रुप का काम चल रहा था। दसवीं मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था, उसी दौरान सेंट्रिग का एक हिस्सा गिर गया।
घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में मफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुट गई है। बताया जा रहा कि इस इमारत में काम चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ है।















