छत्तीसगढ़ - नाबालिग छात्रा को माँ बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार , छात्रावास में दिया था बच्चे को जन्म

कोरबा , 09/01/2025 3:44:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नाबालिग छात्रा को माँ बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार , छात्रावास में दिया था बच्चे को जन्म

कोरबा 09 जनवरी 2025 - कन्या छात्रावास में नाबालिग छात्रा के प्रसव के मामले में अब पुलिस ने एक्शन लिया है। पीड़ित छात्रा को गर्भवती करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने तेलंगाना में छापामार कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा के ही गांव में रहने वाले युवक ने झांसे में लेकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपी रोजी-मजदूरी करने तेलंगाना चला गया था। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों कोरबा जिला के पोड़ी उपरोड़ा स्थित छात्रावास में एक नाबालिग छात्रा ने नवजात शिशु को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के बाद पीड़ित छात्रा ने नवजात बच्चे को बाथरूम के वेंटिलेटर से बाहर फेंक दिया था। देर रात इस घटना की जानकारी होने के बाद हास्टल अधीक्षिका ने छात्रा और नवजात शिशु को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां से उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया गया। 

छात्रावास में 11वीं क्लास की नाबालिग छात्रा के द्वारा नवजात बच्चे के जन्म देने की जानकारी सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। कलेक्टर अजीत वसंत ने तत्काल इस मामले में एक्शन लेते हुए छात्रावास अधीक्षिका को निलंबित करते हुए जांच का निर्देश दिया गया था। इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा की मां ने बांगो थाने में गांव में ही रहने वाले रामकुमार कमरो पर बेटी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप लगाया गया। 

पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राम कुमार कमरो के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पता तलाश शुरू की गयी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद रोजी मजदूरी करने तेलंगाना चला गया है। इस जानकारी बाद पुलिस ने तेलंगाना से आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दैहिक शोषण किया था। उसे लड़की के गर्भवती होने की जानकारी नही थी। पुलिस ने आरोपी रामकुमार कमरो को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ - नाबालिग छात्रा को माँ बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार , छात्रावास में दिया था बच्चे को जन्म

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH