स्कूलों के मध्यान्ह भोजन योजना में संलग्न रसोइयों के वेतन से अब नहीं होगी कटौती - आर पी सिंह
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर 30 मई - प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के सदस्य आर पी सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा है की मध्यान भोजन रसोईया संघ के स्वैच्छिक वेतन कटौती के आग्रह पर लोक शिक्षण संचनालय के आदेश दिनांक 18-5-2020 के अनुसार स्कूलों में कार्यरत मध्यान भोजन रसोईयों के वेतन से स्वैच्छिक दो सौ रुपये की कटौती का आदेश पारित हुआ था। यह कटौती कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए की जानी थी। आदेश जारी होने के बाद से मध्यान भोजन रसोइयों का एक वर्ग इससे असहमत और दूसरा वर्ग सहमत था। असहमत वर्ग के लोगों ने अपना पक्ष कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह के समक्ष रखा। जिस पर आर पी सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय के जिम्मेदार अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की एवं उचित निराकरण करने का आग्रह किया। इस मामले में मुख्यमंत्री सचिवालय ने तत्परता दिखाते हुये पूरे मामले का परीक्षण किया और तत्काल इस वेतन कटौती को बंद करने के निर्देश दिए। संचालक लोक शिक्षण जितेंद्र शुक्ला ने कल दिनांक 29 मई को ही आदेश जारी कर के मुख्यमंत्री राहत कोष में की जाने वाली 200 कटौती पर रोक लगा दी है। सरकार के इस संवेदनशील निर्णय के लिए आर पी सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल