छत्तीसगढ़ - सरकारी शराब दुकान में चल रहा था मिलावट का खेल , 31 लीटर मिलावटी शराब जप्त

सूरजपुर , 04-01-2025 1:12:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी शराब दुकान में चल रहा था मिलावट का खेल , 31 लीटर मिलावटी शराब जप्त

सूरजपुर 04 जनवरी 2025 - संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर अंग्रेजी शराब दुकान में चार कर्मचारियों को ब्रांडेड शराब में मिलावट करते हुए पकड़ा है। दुकान के कर्मचारी नामी शराब कंपनियों की बोतलों से शराब निकाल कर उसमें पानी मिलाते थे। संभागीय उड़नदस्ता दल ने चारों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। 

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता दल को प्रतापपुर में मिलावटी शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी और उड़न दस्ता टीम ने विदेशी मदिरा दुकान प्रतापपुर में दबिश दी। दुकान पहुंचे पर सुपरवाइजर अंशु सोनी सेल्समेन उपेंद्र चंद्रवंशी, संजय कुमार एवं मल्टीपरपज वर्कर राजा पंडवार उपस्थित मिले। दुकान की जांच करने पर 31 नग पानी की बोतलों में अंग्रेजी शराब को कटिंग कर (बोतलों से निकालकर) रखा गया था। 

दुकान से 31 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की, 11 नग रॉयल चौलेंज व्हिस्की की बोतलों में मिलावटी शराब तथा 35 नग गोवा स्पेशल की अद्धी में मिलावटी शराब जब्त की गई। 

जांच में पता चला कि कर्मचारियों ने मिलावटी शराब बनाने के लिए दुकान से 3 किलोमीटर की दूरी पर एक किराए का मकान लिया था। उक्त मकान की तलाशी करने पर उसमें लगभग 200 खाली बोतलें, 250 लेवल रैपर, तीन हजार से अधिक ढक्कन मिले हैं। मिलावटी शराब, खाली बोतलें, ढक्कन एवं रैपर को जब्त कर लिया गया है। 

चारों कर्मचारियों के खिलाफ धारा 34 (2) 38 (क) का 39 (ग) एवं 59 (क) के तहत FIR दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH