छत्तीसगढ़ - देर रात 30 B.Ed डिग्री धारी सहायक शिक्षक गिरफ्तार , सभी जेल दाखिल
रायपुर 02 जनवरी 2025 - रायपुर में प्रदर्शनकारी बीएड शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे रायपुर के 30 सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया गया है। बिना अनुमति रैली लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तोड़फोड़ करने के आरोप में उन्हें माना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी सहायक शिक्षकों के खिलाफ प्रतिबन्धात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल बीएड की डिग्री पर सहायक शिक्षक बने 2855 शिक्षकों की बर्खास्तगी शुरू हो गयी है। सभी बीएड डिग्री धारी सहायक शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। 7 दिन के भीतर शिक्षकों के जवाब आते हुए उन्हें टर्मिनेट करने का आदेश जारी हो जायेगा।
इधर बीएड डिग्रीधारी शिक्षक समायोजन की मांग कर रहे हैं। नौकरी जाने की खबर के बाद बुधवार बीएड शिक्षक प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान शिक्षक रोते बिलखते नजर आये। नौकरी जाने के दुख में कई महिलाएं रोते हुए गुहार लगाती दिखी।
















