छत्तीसगढ़ - महापौरों की हुई छुट्टी , कलेक्टरों के हवाले प्रदेश के 10 नगरनिगम , नोटिफिकेशन जारी
रायपुर , 02-01-2025 12:45:53 AM
रायपुर 02 जनवरी 2025 - नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य की सरकार ने एक कदम और बढ़ाया है। निकाय चुनाव की तिथि आगे बढ़ाये जाने के साथ ही अब प्रदेश के नगरनिगमों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी गई है।
जिले के कलेक्टर ही उस जिले के नगर निगम के प्रशासक भी होंगे। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
















