छत्तीसगढ़ - नए साल की खुशी मातम में बदली , सड़क हादसे में तीन दोस्तो की मौत

जशपुर , 01/01/2025 11:23:15 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नए साल की खुशी मातम में बदली , सड़क हादसे में तीन दोस्तो की मौत
जशपुर 01 जनवरी 2025 - नए साल की पार्टी कर लौट रहे युवकों की बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक चार दोस्त एक ही बाइक में सवार होकर नये साल की पार्टी करने बीती रात 31 दिसंबर को तपकरा गये थे। जश्न मनाने के बाद सभी एक ही बाइक में सवार होकर अपने अपने घर लवाकेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे पर समडंमा गांव के पास सड़क पर खड़े ट्र्क से उनकी बाइक जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये। बाइक सवार सभी टक्कर के बाद सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों में रोहित चैहान 17 वर्ष , एलेन्स तिर्की 18 वर्ष निवासी खरीबहार और दीपसन टोप्पो 18 वर्ष निवासी बांसाझाल है वहीं आदित्य बड़ा 18 वर्ष को अंबिकापुर रेफर किया गया है, जहां वह ICU में भर्ती है। इस हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों के घर मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH