छत्तीसगढ़ - ख़त्म हुई B.Ed सहायक शिक्षकों की उम्मीद? , शुरू हुई D.Ed अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया

रायपुर , 31-12-2024 5:13:48 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ख़त्म हुई B.Ed सहायक शिक्षकों की उम्मीद? , शुरू हुई D.Ed अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया
रायपुर 30 दिसम्बर 2024 - बीएड सहायक शिक्षकों की नौकरी बचाने को लेकर चल रहे आंदोलन को बड़ा झटका लगा है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के मद्देनजर बीएड शिक्षकों को हटाने और उनकी जगह डीएलएड शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में आज स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से डीपीआई संचालक को एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में 12 दिसंबर को हाईकोर्ट के कंटेम्प्ट केस के फैसले का हवाला देते हुए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल 02 अप्रैल 2024 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी करते हुए 2855 सहायक शिक्षकों के पदों पर नियुक्त बीएड उम्मीदवारों को हटाकर उनकी जगह डीएलएड योग्यताधारी उम्मीदवारों को नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने इस आदेश को दो सप्ताह के भीतर लागू करने का निर्देश दिया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर स्कूल शिक्षा विभाग ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

इस पर ओमप्रकाश साहू नामक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में अवमानना का मामला दर्ज कराया। 12 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने विभाग को 02 अप्रैल के अपने फैसले को लागू करने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर इस बार आदेश का पालन नहीं किया गया तो शिक्षा विभाग और इसके अधिकारियों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जा सकती है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने अब हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए डीएलएड शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेज कर दिया है। यह मामला न केवल शिक्षा विभाग के लिए बल्कि आंदोलन कर रहे बीएड सहायक शिक्षकों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH