अगर सब कुछ सामान्य रहा तो आने वाले 15 से 20 दिनों में छत्तीसगढ़ के लोगो को मिल सकता है बड़ी राहत
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर 30 मई - यदि मौसम संबंधी स्थितियां सामान्य रहीं तो छत्तीसगढ़ में मानसून 13 से 15 जून के बीच बस्तर के रास्ते दस्तक दे सकता है। रायपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिक एच पी चंद्रा के मुताबिक अभी अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनते नजर आ रहा है।
दबाव का यह क्षेत्र जितने जल्दी खत्म होगा उतनी ही जल्दी मानसून आगे बढ़ेगा । प्रोफेसर एच पी चंद्रा ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक केरल में मानसून के अपने तय समय यानी 1 जून को दस्तक देने के आसार हैं।
लेकिन केरल से मानसून को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचने में 8 से 10 दिन लग जाते हैं। वहीं रायपुर में यह 13 से 15 जून के बीच आता है। पिछले साल भी अरब सागर में जो कम दबाव का क्षेत्र बना था उससे केरल में तो समय पर बारिश हुई , लेकिन देश के कई राज्यों में मानसून के पहुंचने में देरी हुई , इसलिए समय पर मानसून पहुंचने के लिए इस कम दबाव के क्षेत्र का खत्म होना जरूरी है।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल