स्टेसन में पत्नी को अकेली छोड़ नाश्ता लेने जाना पति को पड़ा भारी , हो गया यह कांड

बिहार , 28/12/2024 1:57:52 PM
Anil Tamboli
स्टेसन में पत्नी को अकेली छोड़ नाश्ता लेने जाना पति को पड़ा भारी , हो गया यह कांड
भागलपुर 28 दिसम्बर 2024 - बिहार के भागलपुर जिले के सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अपने पति को नाश्ता लाने के लिए भेजा और अपने तीन बच्चों को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. जब महिला का पति नाश्ता लेकर वापस आया, तो बच्चों को वहां रोते-बिलखते देख परेशान हो गया. बच्चे ने उसे बताया उसकी मम्मी भाग गयी है. जिसके बाद पति पूरे स्टेशन परिसर में उसे तलाश करते रहा लेकिन उसे उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली।

इस घटना के बाद फरार महिला का पति तीनों बच्चों को लेकर थाना पहुंचा और पत्नी की खोज करने की गुहार उसने पुलिस से लगायी है. पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि, 12 वर्ष पूर्व बाथ थाना क्षेत्र के एक गांव में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई थी. उनके तीन बच्चे भी हैं. परिवार चलाने के लिए वह गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करने लगा. पत्नी ने भी काम करने की इच्छा जाहिर की थी. पत्नी को भी कंपनी में काम मिल गया था।

पति ने पुलिस को बताया कि, कंपनी में काम करने के दौरान पत्नी को एक युवक से प्रेम हो गया. वह अक्सर उससे बात करती थी. पीड़ित ने कहा एक माह पूर्व जब पत्नी का भाई हम लोगों से मिलने गुजरात पहुंचा तब उन्हें इन बातों से अवगत कराया था. वापस लौटते समय अपनी बहन को अपने साथ लेकर अपने गांव चला आया. विगत 22 दिसंबर को मैं भी ससुराल पहुंचा।

पीड़ित पति ने कहा कि कल शुक्रवार को अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर अपने घर सबौर जा रहा था.सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचते ही पत्नी ने नाश्ता करने की बात कही. जब मैं नाश्ता लाने गया तो वह अपने प्रेमी के संग फरार हो गयी. इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH