छत्तीसगढ़ - सच हुआ मौसम विभाग की भविष्यवाणी , इन जिलों में तेज बारिश हुई शुरू

रायपुर , 28-12-2024 10:10:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सच हुआ मौसम विभाग की भविष्यवाणी , इन जिलों में तेज बारिश हुई शुरू
रायपुर 28 दिसम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। बैंकुठपुर, कवर्धा में तेज बारिश हो रही है, वहीं बस्तर के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही अलर्ट जारी किया था कि प्रदेश में 28 दिसंबर के बाद मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

जानकारी के मुताबिक कवर्धा जिले के बोड़ला व कुकदूर इलाके मे जमकर बारिश हो रही है। पिछले दो घंटे से जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मौसम सर्द हो गया है। वहीं बैंकुठपुर में भई बारिश हुई है। चिरमिरी, बैकुंठपुर में मौसम के बदलाव के बाद प्रदेश में ठंडक बढ़ने वाली है। दरअसल बैंकुठपुर में पिछले दो दिनों ने बादलों की लुकाछिपी जारी थी, आज बारिश शुरू हो गयी है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर है, और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ़ है, जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर है।

रायपुर में शाम के बाद बारिश हो सकती है। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नही होगा। आज बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो जगह गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं।

अगले दो दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी।समुद्र से आने वाली नमी के कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में शनिवार को दिन में मौसम ठंडा रहेगा। बारिश होने के कारण दिन का तापमान कम रहेगा। ठंडी हवा चलेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH