छत्तीसगढ़ - नए मतदाता सूची से होगा त्रिस्तरीय चुनाव , इस दिन लगेगा अचार संहिता

रायपुर , 28-12-2024 9:33:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नए मतदाता सूची से होगा त्रिस्तरीय चुनाव , इस दिन लगेगा अचार संहिता
रायपुर 28 दिसम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ में पंचायत व निकाय चुनाव अब नए मतदाता सूची से होगा इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से इस संदर्भ में विधिवत आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा। वहीं अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होगा।

बता दें कि हर साल 1 जनवरी से मतदाता पुनरीक्षण का काम चलता है। उसी नयी मतदाता सूची से चुनाव होता है। अगर पंचायत चुनाव का ऐलान 31 दिसंबर से पहले हो जाता, तो नयी मतदाता सूची की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन, आचार संहिता अब नये साल में ही लगेगा, लिहाजा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य जरूरी होगा।

नगरीय निकाय चुनाव कब होंगे, इसे लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति है। लग रही तमाम अटकलों के बीच डिप्टी सीएम अरूण साव का बड़ बयान सामने आया है। उन्होने साफ किया है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव बोर्ड परीक्षा से पहले ही संपन्न करा लिये जायेंगे। डिप्टी सीएम साव ने बताया कि 7 जनवरी के बाद कभी भी प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति व्याप्त थी। एक दिन पहले तक खबर ये आ रही थी कि अब निकाय और पंचायत चुनाव बोर्ड परीक्षा के बाद ही कराये जायेेंगे। इन सारी अटकलों के बीच आज डिप्टी सीएम अरूण साव ने निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। अरूण साव ने स्पष्ट किया कि निकाय और पंचायत चुनाव बोर्ड परीक्षा से पहले ही संपन्न होंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में बताया कि चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH