सरकारी शिक्षक हुआ प्रेग्नेंट , 08 दिनों का लिया मातृत्व अवकाश , जाने क्या है मामला

बिहार , 25-12-2024 12:38:22 AM
Anil Tamboli
सरकारी शिक्षक हुआ प्रेग्नेंट , 08 दिनों का लिया मातृत्व अवकाश , जाने क्या है मामला
हाजीपुर 24 दिसम्बर 2024 - कई विभागों में महिलाओं को गर्भवती होने के बाद मातृत्व अवकाश देने का प्रावधान है, लेकिन अगर किसी पुरुष कर्मचारी को मातृत्व अवकाश दिया जाए तो इसे आप क्या कहेंगे? यह जानकार आपको मजाक लग रहा होगा, लेकिन यह सौ प्रतिशत सत्य है। 

दरअसल बिहार के शिक्षा विभाग में एक पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश मिला है। हालांकि विभाग इसे तकनीकी गड़बड़ी बता रहा है। जानकारी के मुताबिक वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के हसनपुर ओसती उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को मातृत्व अवकाश के तहत 2 दिसंबर से 10 दिसंबर छुट्टी दी गयी। इसका खुलासा शिक्षा विभाग के पोर्टल से हुआ है। 

जहां यह उल्लेख किया गया है कि शिक्षक जितेंद्र कुमार मातृत्व अवकाश के कारण गैरहाजिर थे। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बिहार के शिक्षा विभाग को लेकर तरह -तरह के मजाक बनने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर भी लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस मामले का खुलासा होने के बाद विभाग ने भी अपनी गलती स्वीकार की है। 

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए कहती हैं कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश नही मिलता है। यह तकनीकी गड़बड़ी के कारण पोर्टल में दर्ज हो गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH